किसी भी स्त्री की सुंदरता में चार चांद तब लग जाते हैं जब वह पूर्ण श्रंगार के साथ ही माथे पर बिंदी भी लगाएं। वैसे तो बिंदी को श्रंगार का एक आवश्यक अंग ही माना जाता है और इसी वजह से काफी महिलाएं और लड़कियां बिंदी लगाती हैं। शास्त्रों में सुंदरता बढ़ाने के साथ ही बिंदी लगाने के कई अन्य लाभ भी बताए गए हैं।
शास्त्रों के अनुसार स्त्री के महत्वपूर्ण सोलह श्रंगार बताए गए हैं जिनमें से बिंदी लगाना भी एक है। विवाह से पूर्व लड़कियां बिंदी केवल सौंदर्य में वृद्धि करने के उद्देश्य से लगाती हैं लेकिन विवाह के बाद बिंदी लगाना सुहाग की निशानी माना जाता है। शादी के बाद विवाहित स्त्री लाल रंग की बिंदी लगाती है। इसे अनिवार्य परंपरा माना जाता है।
योग विज्ञान की दृष्टि से देखा जाए तो बिंदी का संबंध हमारे मन से जुड़ा हुआ है। जहां बिंदी लगाई जाती है वहीं हमारा आज्ञा चक्र स्थित होता है। यह चक्र हमारे मन को नियंत्रित करता है। जब भी हम ध्यान लगाते हैं तब हमारा ध्यान यहीं केंद्रित होता है। चूंकि यह स्थान हमारे मन को नियंत्रित करता है अत: यह स्थान काफी महत्वपूर्ण है। मन को एकाग्र करने के लिए इसी चक्र पर दबाव दिया जाता है और यहीं पर लड़कियां बिंदी लगाती है।
आज्ञा चक्र पर बिंदी लगाने से स्त्रियों का मन नियंत्रित रहता है। इधर-उधर भटकता नहीं है। सभी जानते हैं कि महिलाओं का मन अति चंचल होता है। इसी वजह से किसी भी स्त्री का मन बदलने में पलभर का ही समय लगता है। वे एक समय एक साथ कई विषयों पर चिंतन करती रहती हैं। अत: उनके मन को नियंत्रित और स्थिर रखने के लिए यह बिंदी बहुत कारगर उपाय है। इससे उनका मन शांत और एकाग्र बना रहता है। शायद इन्हीं फायदों को देखते हुए प्राचीन ऋषि-मुनिया द्वारा बिंदी लगाने की अनिवार्य परंपरा प्रारंभ की गई है।
बिंदी लगाने के हैं ये 3 खास फायदें-
- बिंदी लगाने से सौंदर्य में वृद्धि होती है।
- विवाहित स्त्री के सुहाग का प्रतीक है।
- मन को स्थिर रखने में बहुत ही कारगर उपाय है। शास्त्रों के अनुसार स्त्री के महत्वपूर्ण सोलह श्रंगार बताए गए हैं जिनमें से बिंदी लगाना भी एक है। विवाह से पूर्व लड़कियां बिंदी केवल सौंदर्य में वृद्धि करने के उद्देश्य से लगाती हैं लेकिन विवाह के बाद बिंदी लगाना सुहाग की निशानी माना जाता है। शादी के बाद विवाहित स्त्री लाल रंग की बिंदी लगाती है। इसे अनिवार्य परंपरा माना जाता है।
योग विज्ञान की दृष्टि से देखा जाए तो बिंदी का संबंध हमारे मन से जुड़ा हुआ है। जहां बिंदी लगाई जाती है वहीं हमारा आज्ञा चक्र स्थित होता है। यह चक्र हमारे मन को नियंत्रित करता है। जब भी हम ध्यान लगाते हैं तब हमारा ध्यान यहीं केंद्रित होता है। चूंकि यह स्थान हमारे मन को नियंत्रित करता है अत: यह स्थान काफी महत्वपूर्ण है। मन को एकाग्र करने के लिए इसी चक्र पर दबाव दिया जाता है और यहीं पर लड़कियां बिंदी लगाती है।
आज्ञा चक्र पर बिंदी लगाने से स्त्रियों का मन नियंत्रित रहता है। इधर-उधर भटकता नहीं है। सभी जानते हैं कि महिलाओं का मन अति चंचल होता है। इसी वजह से किसी भी स्त्री का मन बदलने में पलभर का ही समय लगता है। वे एक समय एक साथ कई विषयों पर चिंतन करती रहती हैं। अत: उनके मन को नियंत्रित और स्थिर रखने के लिए यह बिंदी बहुत कारगर उपाय है। इससे उनका मन शांत और एकाग्र बना रहता है। शायद इन्हीं फायदों को देखते हुए प्राचीन ऋषि-मुनिया द्वारा बिंदी लगाने की अनिवार्य परंपरा प्रारंभ की गई है।
बिंदी लगाने के हैं ये 3 खास फायदें-
- बिंदी लगाने से सौंदर्य में वृद्धि होती है।
- विवाहित स्त्री के सुहाग का प्रतीक है।
source:bhaskar.com
महिलाएं और लड़कियां क्यों लगाती हैं बिंदी....................
Reviewed by naresh
on
Monday, June 11, 2012
Rating:
Reviewed by naresh
on
Monday, June 11, 2012
Rating:


nice information
ReplyDeleteआप ने सही कहा मुझे लगता है की बिंदी लगाने की जरुरत पुरुषो को ज्यादा है उनका ध्यान कुछ ज्यादा ही भटकता है :)
ReplyDeleteशाद आप जो कह रहे हैं वह सच हो भी सकता है किणु यदि यहाँ बात पुराने जमाने को लेकर की जा रही है तो पहले पुरुष भी तिलक लगाया करते थे। क्यूंकि दोनों के लिए ही मन का भटकाव सही नहीं माना जाता और ना ही माना जाना चाहिए।
ReplyDeleteमित्रों चर्चा मंच के, देखो पन्ने खोल |
ReplyDeleteपैदल ही आ जाइए, महंगा है पेट्रोल ||
--
बुधवारीय चर्चा मंच ।