Business

Technology

100 Very Important Questions of Himachal Pradesh GK

 



Q 401. हिंदुर रियासत की स्थापना बिलासपुर के किस राजा ने की थी?
Ans. अजय चंद ने

Q 402. बछरेटू, फतेहपुर और नौरगढ़ किले हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
Ans. बिलासपुर जिले में

Q 403. उस गाँव का नाम बताइए जिसमे प्रवेश से पूर्व उक्त ग्राम प्रधान की स्वीकृति अनिवार्य है?
Ans. मलाणा गाँव (जिला कुल्लू में)

Q 404. चीनी किसका पुराना नाम था?
Ans. कल्पा का (किन्नौर)

Q 405. स्पीति का शाब्दिक अर्थ क्या है?
Ans. मणियों की भूमि

Q 406. किस रियासत के राजा ने सर्वप्रथम हिमाचल प्रदेश में जलविद्युत का निर्माण करवाया था?
Ans. चंबा रियासत के

Q 407. धनखड़ झील किस जिले में स्थित है?
Ans. लाहौल स्पीति जिले में

Q 408. कियांग पशु किस जिले में पाया जाता है?
Ans. किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों में

Q 409. हिमाचल प्रदेश की सबसे पूर्वीय नदी कौन सी है?
Ans. यमुना नदी

Q 410. परशुराम ताल किस स्थान पर स्थित है?
Ans. रेणुका में (सिरमौर जिला में)

Q 411. भूरी सिंह संग्रहालय कहाँ पर स्थित है?
Ans. चम्बा में

Q 412. 1951-52 में हुए भारत के पहले आम चुनाव में मतदान करने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था?
Ans. कल्पा के श्यामशरण नेगी

Q 413. किस मंदिर का कारदार (प्रबंधक) ठाकुर और पुजारी लामा होता है?
Ans. त्रिलोकीनाथ मंदिर का (लाहौल स्पीति जिला में)

Q 414. आंध्रा जल विद्युत परियोजना कहाँ पर है?
Ans. शिमला जिले में

Q 415. लामा झील किस जिले में स्थित है?
Ans. चम्बा जिले में
Q 416. ओलम्पिक हॉकी टीम का नेतृत्व करने वाला पहला हिमाचली कौन था?
Ans. चरणजीत सिंह  

Q 417. महमूद गजनवी के द्वारा काँगड़ा का किला (नगरकोट का किला) किस वर्ष हथियाया गया और लुटा गया?
Ans. 1009 ई. में  

Q 418. धामी त्रासदी (धामी गोलीकांड हिमाचल प्रदेश का पहला गोली कांड) के आन्दोलनकर्ताओ का नेता कौन था?
Ans. शिवानंद रमौल  

Q 419. फुलैच त्यौहार किस जिले में मनाया जाता है?
Ans. किन्नौर जिले में  

Q 420. हिमाचल प्रदेश कब विशाल हिमाचल बना?
Ans. 1 नवम्बर 1966 को

Q 421. रोहतांग का प्राचीन नाम क्या था?
Ans. भृगु तुंग

Q 422. प्राचीन काल में किरग्राम किस स्थान को कहा जाता था?
Ans. बैजनाथ को

Q 423. सोनितपुर का नया नाम क्या है?
Ans. सराहन

Q 424. मंडी रियासत की स्थापना किसने की थी?
Ans. बानसेन ने

Q 425. 1527 ई. में मंडी शहर की स्थापना किसने की थी?
Ans. अजबर सेन ने



Q 426. कह्लूरी किस क्षेत्र की भाषा (बोली) है?
Ans. बिलासपुर की

Q 427.  राजपूतो के बाद हिमाचल प्रदेश का दूसरा बड़ा समूह किसका है?
Ans. ब्राह्मण

Q 428. किन्नरों के विषय में किस महाकाव्य में वर्णन मिलता है?
Ans. महाभारत महाकाव्य में

Q 429. हिमाचल प्रदेश की पुराणी जनजातियों को क्या कहते है?
Ans. दस्यु

Q 430. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय रीजनल ऑफिस कहा पर है?
Ans. धर्मशाला में (काँगड़ा जिला में)

Q 431. 1885 में बने रिपन अस्पताल का नाम बदलकर 1990 में क्या रखा गया?
Ans. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय

Q 432. हिमाचल प्रदेश के किस जिले को छोटा तिब्बत कहतें है?
Ans. लाहौल स्पीति जिले को

Q 433. सेब अनुसंधान केद्र कहाँ पर स्थित है?
Ans. मशोबरा में (शिमला जिले में)

Q 434.हिमाचल प्रदेश के कितने जिलों का क्षेत्रफल 2 हजार वर्ग कि.मी. से कम है?
Ans. चार जिलों का (हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और सोलन)

Q 435. सिरमौर जिला का राजबन किसके लिए प्रसिद्ध है?
Ans. सीमेंट फैक्ट्री के लिए

Q 436. किसकी याद में शिमला में विजय सुरंग (Victory Tunnel) का निर्माण किया गया?
Ans. 2nd World War में अंग्रेजो की विजय की याद में

Q 437. राजा रसालू का नाम किस पूर्व राज्य के साथ जुड़ा हुआ है?
Ans. सिरमौर

Q 438. हरिपुर किस देसी रियासत की राजधानी थी?
Ans. गुलेर रियासत की

Q 439. हिमालयन पिलग्रिमेज के लेखक कौन है?
Ans. बी. एन. दतार

Q 440. बिलासपुर का कौन सा राज&#236#2366; नादिरशाह द्वारा बंदी बनाया गया था?
Ans. देवीचंद

Q 441. हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्य सचिव कौन थे?
Ans. K.L. मेहता

Q 442. गोविन्द सागर झील का नाम किसके नाम पर रखा गया है?
Ans. गुरु गोविन्द सिंह के नाम पर (सिखों के दसवें गुरु)

Q 443. पौंग झील बनने से कौन सा स्थान डूब गया है?
Ans. गोपीपुर (काँगड़ा जिला में)

Q 444. भागसुनाथ झरना कहाँ पर स्थित है?
Ans. धर्मशाला में

Q 445. भाखड़ा नगल परियोजना कौन सी नदी पर बनायीं गयी है?
Ans. सतलुज नदी पर

Q 446. कौन सी नदी चंबा को दो भागों में बांटती है?
Ans. रावी नदी

Q 447. सुकेती फॉसिल पार्क किस नदी के किनारे स्थित है?
Ans. मार्कण्डेय नदी के किनारे

Q 448. बनेड (सुंदरनगर) में किस वर्ष डिस्पेंसरी खोली गई?
Ans. 1880 ई. में (राजा दुष्ट निकंदन के द्वारा)

Q 449. शिमला जिले में पंचायती राज संस्थान कहाँ पर स्थित है?
Ans. मशोबरा में

Q 450. 1904 में चंबा रियासत की राजगद्दी पर कौन सा राजा बैठा था?
Ans. राजा भूरी सिंह



Q 451. हिमाचल प्रदेश की सबसे पहली लोकप्रिय सरकार कब बनी थी?
Ans. 24 मार्च 1952 को

Q 452. हिमाचल प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत पुराने हिमाचल से आता है?
Ans. 48.4%

Q 453. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के कितने सदस्य है?
Ans. 68 सदस्य

Q 454. हिमाचल प्रदेश में सैनिक स्कूल कहाँ पर स्थित है?
Ans. सुजानपुर टीहरा में (हमीरपुर जिला में)

Q 455. करियाला किस जिले का लोकनृत्य है?
Ans. शिमला जिले का
Q 456. गाय की पूजा किस उत्सव में की जाती है?
Ans. बहुला उत्सव में

Q 457. किन्नर लड़की जो बौद्ध भिक्षुणी बन जाति है, उसे क्या कहते है?
Ans. जोमो

Q 458. बाबा रूद्र और जोगी पंगा डेरा किस जिले में स्थित है?
Ans. ऊना जिले में

Q 459. हिमाचल प्रदेश के किस मंदिर में हर वर्ष शिवलिंग पर बिजली गिरती है?
Ans. कुल्लू जिले के बिजली महादेव मंदिर पर

Q 460. यात्रा पुस्तक किसने लिखी है?
Ans. एस. आर. हरनोट ने

Q 461. रंगनाथ मंदिर किस जिले में है?
Ans. बिलासपुर जिले में

Q 462. हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर चन्चोलो यात्रा प्रसिद्ध है?
Ans. जगतसुख (कुल्लू जिला में)

Q 463. रेणुका और जमदग्नि ऋषि में क्या रिश्ता था?
Ans. पति-पत्नी का

Q 464. ख़ुशी के अवसर पर गददी लोग शिवपूजा के लिए विशेष प्रार्थना करते है, जिसका नाम क्या है?
Ans. नवाला

Q 465. बांस का उद्योग किस जिले में स्थित है?
Ans. काँगड़ा जिले में

Q 466. हिमाचल प्रदेश में काँगड़ा जिले के बाद किस जिले में सबसे अधिक चाय का उत्पादन होता है?
Ans. मंडी जिले में

Q 467. कुफरी शब्द किस फसल के साथ जुड़ा हुआ है?
Ans. आलू के साथ

Q 468. इंदिरा गाँधी स्पोर्ट्स इनडोर स्टेडियम कहाँ पर है?
Ans. शिमला में

Q 469. हिमाचल प्रदेश में केद्रीय विश्वविद्यालय कहाँ पर स्थित है?
Ans. धर्मशाला में

Q 470. रुकमनी कुंड कहाँ पर स्थित है?
Ans. बिलासपुर में

Q 471. हिमाचल प्रदेश से सम्बन्धित कौन व्यक्ति सेनाध्यक्ष बना था?
Ans. विश्वनाथ शर्मा

Q 472. निर्वासित धर्मगुरु दलाई लामा को किस वर्ष नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया?
Ans. वर्ष 1989 में

Q 473. कारगिल युद्ध में शहीद हुए विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित बालीबुड फिल्म का नाम क्या है?
Ans. एल. ओ. सी. कारगिल

Q 474. हिमाचल प्रदेश का जे. पी. सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान कहाँ पर स्थित है?
Ans. वाकनाघाट में (जिला सोलन में)

Q 475. टाटा उर्जा अनुसंधान संस्थान कहाँ पर स्थित है?
Ans. शिमला में

Q 476. नवंबर, 1978 को प्रदेश के किस स्थान पर कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हुई?
Ans. पालमपुर में (काँगड़ा जिला में)

Q 477. हिमाचल प्रदेश का सर्वप्रथम स्थापित महिला बहु-तकनीकी संस्थान कहाँ पर स्थित है?
Ans. मंडी में

Q 478. अल्पाइन और नार्डिक किस साहसिक खेल के प्रकार है?
Ans. स्कीइंग खेल के

Q 479. प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी दीपक ठाकुर का संबध राज्य के किस जिले से है?
Ans. ऊना जिले से

Q 480. हिमाचल प्रदेश की किन्नौरे जनजाति के लोग अधिकाशत: किस धर्म के मानने वाले है?
Ans. बौद्ध धर्म को

Q 481. जाद जनजाति किस क्षेत्र में पाई जाति है?
Ans. पांगी में  

Q 482. हिमाचल प्रदेश की किस जनजाति को खोसिया नाम से भी जाना जाता है?
Ans. किन्नौरे जनजाति को

Q 483. हिमाचल प्रदेश के नगरों में प्रदेश की कितने प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है?
Ans. 10.04 %

Q 484. हिमाचल प्रदेश में वर्ष  2001  से 2011 के बिच कितने प्रतिशत जनसंख्या की वृद्धि हुई?
Ans. 12.94%

Q 485. हिमाचल प्रदेश से सम्बन्धित नाटक धर्मचंद के लेखक कौन है?
Ans. मणिकचंद

Q 486. हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चन्द्रधर शर्मा गुलेरी राज्य सम्मान किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है?
Ans. हिंदी साहित्य में

Q 487. पहाड़ी दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. 1 नवम्बर को

Q 488. हिमाचल लोक संस्कृति संस्थान कहाँ पर स्थित है?
Ans. मंडी में

Q 489. हिमाचल की कौन सी भाषा प्राचीनकाल में टांकरी लिपि में लिखी जाति थी?
Ans. चम्बियाली

Q 490. हिमाचल में तैयार काँगड़ा बंदोबस्त रिपोर्ट किस लेखक ने तैयार की थी?
Ans. जी. सी. बार्न्स

Q 491. प्रदेश में खाजी नागा मंदिर कहाँ पर स्थित है?
Ans. खजियार में

Q 492. पौंटा साहिब के गुरूद्वारे से कौन से सिख गुरु जुड़े हुए है?
Ans. गुरु गोविन्द सिंह

Q 493. काँगड़ा ब्राइड किसकी पेंटिंग है?
Ans. शोभा सिंह की

Q 494. प्रदेश में पहाड़ी रुमाल हस्तकला को किस नाम से अधिक लोकप्रियता मिली है?
Ans. चंबा रुमाल

Q 495. हिमाचल प्रदेश में जागरा नामक उत्सव पर विशेष रूप से कौन सा नृत्य किया जाता है?
Ans. बिरसू नृत्य

Q 496. खोखन, तीर्थन, कानावार सेंचुएरी हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
Ans. कुल्लू जिला में

Q 497. हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
Ans. 8 अप्रैल 1971 को

Q 498. हिमाचल प्रदेश में सबसे पहले पंचायतों की स्थापना किस अधिनियम के अंतर्गत की गयी?
Ans. पंचायत अधिनियम, 1952 के अंतर्गत

Q 499. लघु उद्योग की सर्वाधिक इकाइयाँ किस जिले में है?
Ans. काँगड़ा जिला में

Q 500. हिमाचल प्रदेश औद्योगिक निति कब पारित की गयी?
Ans. 2013 में

  

 
100 Very Important Questions of Himachal Pradesh GK 100 Very Important Questions of Himachal Pradesh GK Reviewed by naresh on Saturday, July 04, 2020 Rating: 5

6 comments:

blogger.com